मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
गोरखपुर

गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये

गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ सोमवार को गोरखपुर में हुआ। नगर निगम स्थित लक्ष्मी बाई पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए शहरवासियों को राष्ट्रध्वज…

साझा करें WhatsAppFacebookX
गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये

गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ सोमवार को गोरखपुर में हुआ। नगर निगम स्थित लक्ष्मी बाई पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए शहरवासियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल , डॉ राजेंद्र प्रसाद और महाराणा प्रताप के चित्रों पर भी माल्यार्पण कर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा लक्ष्मी बाई पार्क से प्रारंभ होकर काली मंदिर, गोलघर होते हुए रेलवे स्टेशन तक लगभग तीन किलोमीटर तक निकाली गई। इस भव्य यात्रा में स्कूली बच्चों, महिलाओं, युवाओं और शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा के दौरान नगर निगम, गोलघर और रेलवे स्टेशन की सड़कों पर देशभक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अपना उत्साह व्यक्त किया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करें।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। पूरे आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सोलह स्थान पर विभिन्न संगठनों से स्वागत किये। तिरंगा यात्रा में कैविनेट मंत्री यूपी सरकार डॉ संजय निषाद महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सांसद विधायक गण पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दर्ज कराए।

गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के इस भव्य आगाज ने शहरवासियों में देशभक्ति का नया उत्साह भर दिया है और आने वाले दिनों में यह अभियान और व्यापक रूप लेने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौंद रहा चप्पे चप्पे पुलिस का पहरा रहा वरिष्ठ अधिकारी बराबर निगरानी पर लगे रहे एडीजी जोन, डीआइजी,मंडलायुक्त ,डीएम ,एसएसपी, नगर आयुक्त, जीडीए उपाध्यक्ष, सीडीओ ,एसपी सिटी, एसपी नार्थ ,एडीएम सिटी , सीआरओ, एडीएम प्रशासन , अपर नगर आयुक्त,एसडीएम सदर, तहसीलदार सहित गैर जनपदों से आये हुए अधिकारी पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहे।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →