स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील सदर परिसर में हुआ मेरे सपनों का भारत

सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील सदर परिसर में हुआ मेरे सपनों का भारत

सेवा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
अपने लक्ष्य ऊंचे रखने तथा उनको साकार करने के लिए करें कठिन परिश्रम: राजीव गुंबर
सहारनपुर,। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील सदर परिसर में मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले विकासखंड पुंवारका, विकासखंड बलियाखेड़ी एवं नगर क्षेत्र सहारनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के द्वारा भी प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर विधायक नगर श्री राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री शीतल बिश्नोई के द्वारा किया गया। उसके पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की गयी। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा विकसित भारत की संकल्पना के आधार पर अपनी कल्पनाओं को उतारा गया तथा पिछले 10 वर्षों में भारत वर्ष के द्वारा विज्ञान प्रौद्योगिकी आधारभूत संरचना डिजिटल पेमेंट इत्यादि के क्षेत्र में जो प्रगति की गई उसको भी अपनी कलाकृतियों के द्वारा दिखाया गया। श्रेष्ठ कलाकृतियों को विधायक श्री राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री शीतल बिश्नोई, उप जिलाधिकारी तहसील सदर सुबोध कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वालों में प्रथम स्थान कुमारी नैंसी उच्च प्राथमिक विद्यालय शरबतपुर विकास खंड बलिया खेड़ी, द्वितीय स्थान आयुष उच्च प्राथमिक विद्यालय मलहिपुर विकासखण्ड बालियाखेड़ी तथा तृतीय स्थान कु. आयुषी उच्च प्राथमिक विद्यालय सोना विकासखंड पुंवारका के द्वारा प्राप्त किया गया। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को भी सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरण किया गया। विधायक राजीव गुंबर द्वारा अपने संबोधन में छात्रों को अपने लक्ष्य ऊंचे रखने तथा उनको साकार करने के लिए कठिन मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होने सभी का आव्हान किया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी अनवरत परिश्रम करें तथा जो सपने उनके द्वारा कलाकृतियां पर उतारे गए हैं उनको साकार करने के लिए भी कठिन परिश्रम की करें। उन्होने छात्र छात्राओं के शिक्षकों को भी, जिनके मार्गदर्शन में कलाकृतियां बनाई गई उन सभी के लिए भी आभार प्रकट किया। उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने सपने साकार करने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया तथा सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें