मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

सबकी शिक्षा एक समान संकल्प के साथ 13 सितंबर को लखनऊ में आत्मसम्मान रैली

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। समान शिक्षा, नशामुक्ति, अपराधमुक्त समाज और रोजगारपरक शिक्षा की मांग को लेकर पारख महासंघ की ओर से 13 सितंबर को सुबह 10 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में ‘आत्मसम्मान रैली’ आयोजित की जाएगी| महासंघ ने रैली को गैर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सबकी शिक्षा एक समान संकल्प के साथ 13 सितंबर को लखनऊ में आत्मसम्मान रैली
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। समान शिक्षा, नशामुक्ति, अपराधमुक्त समाज और रोजगारपरक शिक्षा की मांग को लेकर पारख महासंघ की ओर से 13 सितंबर को सुबह 10 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में ‘आत्मसम्मान रैली’ आयोजित की जाएगी| महासंघ ने रैली को गैर राजनीतिक बताते हुए इसमें सभी वर्गों के लोगों के शामिल होने का आह्वान किया है। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि रैली का उद्देश्य देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू कराने और युवाओं को नशे तथा अपराध से बचाने के लिए प्रभावी पहल की मांग को मजबूती से उठाना है।

उन्होंने कहा कि अमीर हो या गरीब, सभी बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। सरकारी और निजी विद्यालयों में समान शिक्षा व्यवस्था और एक समान यूनिफॉर्म लागू करने के साथ सरकारी स्कूलों में निःशुल्क तथा रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए कक्षा छह से ही नशामुक्ति और अपराधमुक्ति से जुड़ी शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए| स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की मांग उठाई जाएगी|

कौशल किशोर ने कहा कि महासंघ का संकल्प है अमीर हो या गरीब इंसान, सबकी शिक्षा हो एक समान, नशामुक्त अपराधमुक्त हो हर इंसान, तब विकसित व आत्मनिर्भर बनेगा हिंदुस्तान। उन्होंने कहा कि रैली में संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी-अधिकारी, व्यापारी समेत सभी जाति और धर्म के लोग शामिल हो सकते हैं। रैली में कौशल किशोर मुख्य वक्ता और मलिहाबाद की पूर्व विधायक जयदेवी कौशल विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा पारख महासंघ के लखनऊ जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार रावत, वरिष्ठ नेता जगदम्बा प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मायाराम रावत, बीकेटी विधानसभा अध्यक्ष राकेश रावत, विकास गुप्ता, मोनू रावत, लक्ष्मी पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।