स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

सीनियर सिटीजन ने मनाया स्थापना दिवस

सीनियर सिटीजन ने मनाया स्थापना दिवस

वरिष्ठ नागरिकों के महासम्मेलन में नोएडा, देहरादून, हरियाणा से सैकड़ों ने भाग लिया

सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में 17वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन  बेरी बाग में किया गया। संस्था के आह्वान पर दिल्ली, नोएडा, देहरादून, हरियाणा और सहारनपुर से हजारों वरिष्ठ नागरिक एकत्र हुए और वरिष्ठता का उत्सव मनाया।

समारोह में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले  को सम्मानित किया गया।  वयो सम्मान डॉ. एस.के. उपाध्याय को, वयो वरिष्ठ सम्मान संस्था के वरिष्ठतम सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार-पत्रकार वी.वी. गौतम को, शिक्षा में अनुकरणीय सेवा के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति विमला वाई को प्रदान किया गया। इसके अलावा हरियाणा से विनोद सेठी, दिल्ली से डॉ. नमन बंसल, देहरादून से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, आई क्यू हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल देहरादून, आईडीएफसी बैंक और अल्फा सोलर रूफटॉप को उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, अपर नगर आयुक्त और पद्मश्री भारत भूषण ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर संस्था की 17 वर्ष की गौरवमयी यात्रा पर आधारित फिल्म दिखाई गई और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रकाशित पत्रिका पथ प्रदर्शक के चतुर्थ अंक का विमोचन किया गया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अखंड भारत प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति अध्यक्ष यशपाल मलिक, विजय अरोड़ा, आर.के. जैन, सी.पी. छाबड़ा, आर.पी. शर्मा तथा क्षेत्रीय समितियों आवास विकास प्रथम, नवीन नगर द्वितीय, जनकपुरी, नुमाइश कैंप, दिल्ली रोड ईस्ट, दिल्ली रोड वेस्ट, पैरामाउंट, चिलकाना रोड, पेपर मिल रोड, हकीकत नगर को सम्मानित किया गया।

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने कहा कि समाज जिन वरिष्ठजनों को अलग कर देता है, संस्था उन्हें पहचान दिलाती है। यह मंच वरिष्ठजनों को अधिकारों के प्रति जागरूक कर मुख्यधारा से जोड़ रहा है। अध्यक्ष अजय अत्री ने सभी के सहयोग और प्रायोजकों का आभार जताया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण अलाबादी, राकेश कुमार शर्मा, महासचिव अरुण सूरी, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा, देहरादून कोषाध्यक्ष अतुल चुघ, के.के. ऑबराय, एस.पी. गुप्ता, महेन्द्र खन्ना, ज्ञान गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक आर.पी. शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, जी.एल. जसूजा, सुभाष चंद, प्रेम प्रकाश शर्मा, मूलचंद आनंद, अनुपमा महाजन, रमेश सैनी, डॉ. मोहन लाल, सुमन बाला, सतीश शर्मा, एन.एम. जोशी, संदीप गोयल, शिव राम शर्मा, जुशील क्वात्रा, अमरदीप मित्तल, सविता जैन, सुभाष मनचंदा, हरप्रीत गोगिया, कैप्टन टी.एस. चन्नी, सुपनीत सिंह, राष्ट्रीय चेतना मिशन से रंजन गुप्ता, कुलदीप धमीजा, नरेश धनगर, कृष्ण लाल ठक्कर, अशोक गांधी, प्रवेश धवन सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। 
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें