स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

सर्वे के नाम पर खानापूर्ति, किसानों का हंगामा, दोबारा सर्वे की मांग तेज

लेखपाल पर सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, ऊंच गांव के किसान ने दोबारा जांच की उठाई मांग

सर्वे के नाम पर खानापूर्ति, किसानों का हंगामा, दोबारा सर्वे की मांग तेज

लखीमपुर-खीरी। बीसी के बाद अब लेखपाल पर फसल मुआवजा सर्वे में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगा है। तूफान से तबाह हुई फसलों का उचित मुआवजा देने के सरकारी दावों की पोल निघासन-धौरहरा तहसील के ऊंच गांव में खुल गई है, जहां एक किसान को 7 बीघा फसल के नुकसान पर महज 4200 रुपये देकर टरका दिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आए तेज तूफान और बारिश से जिले में धान, गन्ना और केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था।

 शासन ने लेखपालों को गांव-गांव जाकर नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए थे। किसानों को उम्मीद थी कि नुकसान की भरपाई हो जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही निकली।
ऊंच गांव के पीड़ित किसान का आरोप है कि लेखपाल ने उसके खेत का सही से सर्वे ही नहीं किया। किसान का कहना है कि तूफान में उसकी करीब सात बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, लेकिन जांच रिपोर्ट में लेखपाल ने नुकसान को घटाकर मात्र एक से डेढ़ बीघा दिखा दिया। 

इसी गलत रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने उसे 4200 रुपये का मुआवजा जारी कर दिया, जबकि नियमानुसार उसे करीब 12 हजार रुपये मिलना चाहिए था।
किसान ने बताया कि सर्वे के दौरान उसकी एक नहीं सुनी गई और खेत में जाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने के बजाय खानापूर्ति कर दी गई। इससे वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अब पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच और खेत का दोबारा सर्वे कराकर पूरा मुआवजा दिलाने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें