स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

सार ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट:दियान खान और मनोमय गुप्ता के शानदार प्रदर्शन से टीम मजेंटा व सायान ने दर्ज की जीत

सार ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट:दियान खान और मनोमय गुप्ता के शानदार प्रदर्शन से टीम मजेंटा व सायान ने दर्ज की जीत
मनोमय गुप्ता और दियान खान का शानदार प्रदर्शन, बने 'मैन ऑफ द मैच'

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ । क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित स्वर्गीय नीरू कपूर की स्मृति में द्वितीय सार अंडर-12 क्रिकेट ट्रॉफी में आज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। दियान खान (4 विकेट) और मनोमय गुप्ता (3 विकेट) के उम्दा गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत टीम मजेंटा और टीम सायान ने अपने-अपने लीग मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।

दियान खान का कहर, टीम मजेंटा 46 रन से विजयी

एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम मजेंटा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सयांश निगम की 34 रनों की पारी के बावजूद टीम मजेंटा 15.4 ओवर में 75 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ग्रीन की ओर से अंशुमन सिंह ने 3 विकेट और मो. समी व सनाय यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ग्रीन (केवल 8 खिलाड़ियों के साथ खेली) मजेंटा के गेंदबाज दियान खान की घातक गेंदबाजी के सामने पस्त नजर आई। दियान ने 3 ओवर में 15 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि कैवल्य राय ने 2 विकेट लिए। पूरी टीम ग्रीन महज 6.1 ओवर में 29 रनों पर ढेर हो गई। दियान खान को 'मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मनोमय की कसी गेंदबाजी,टीम सायान 7 विकेट से जीती

 ब्लेज़ विलो (गोमती नगर) ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मैच में टीम सायान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम टील ने 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 102 रन बनाए। टीम के लिए अर्णव सिंह कल्हंस ने 36 रन और कप्तान रक्षित सिन्हा ने 18 रन बनाए। टीम सायान के स्पिनर मनोमय गुप्ता ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। 103 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम सायान ने कप्तान देवांश राय (33 रन), रुद्रांश चतुर्वेदी (नाबाद 22 रन) और श्लोक पांडे (नाबाद 15 रन) की शानदार पारियों से 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। किफायती गेंदबाजी के लिए मनोमय गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें