स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

सांसद ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

सांसद ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

पायनियर ।  चन्दौली

शुक्रवार की शाम भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त किया। ​मुलाकात के दौरान सांसद डॉ. विनोद बिंद ने हंडिया-बिठौली वाया बरौत मार्ग के लंबित कार्य को शीघ्र निर्माण कराने के आग्रह के साथ ही अन्य कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हंडिया-बिठौली वाया बरौत मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से कार्य लंबित होने के कारण आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मार्ग का कार्य शुरू होने से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। ​उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्रयास है कि नवरात्रि से पहले हंडिया-बिठौली वाया बरौत मार्ग के महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ हो जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त हो।

​सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के प्रति उनके निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। ​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रयागराज डॉ. वी.के. सिंह जी, डॉ. पंकज त्रिपाठी जी एवं राहुल पटेल जी की गरिमामयी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें