स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

संघ और राष्ट्रकार्य हेडगेवार के जीवन के अभिन्न अंग रहे हैं : मोहन भागवत

संघ और राष्ट्रकार्य हेडगेवार के जीवन के अभिन्न अंग रहे हैं : मोहन भागवत

डॉ. हेडगेवार के ऐतिहासिक निवास पर विशेष डाक आवरण का हुआ लोकार्पण

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को नागपुर मे कहा कि डॉ. हेडगेवार और संघ एक-दूसरे से अभिन्न हैं। उनके जीवन में संघ कार्य और राष्ट्रकार्य के अतिरिक्त किसी अन्य विषय के लिए स्थान नहीं था। सरसंघचालक डॉ. भागवत शुक्रवार को भारतीय डाक विभाग, नागपुर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के ऐतिहासिक निवास डॉ. हेडगेवार निवास, नागपुर पर आधारित विशेष आवरण, सूचना पुस्तिका तथा स्थाई सचित्र डाक मुहर का लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।
सरसंघचालक ने कहा कि राष्ट्रकार्य और संघ कार्य आद्य सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार के जीवन के अभिन्न अंग रहे हैं। वहीं संघ और डॉ. हेडगेवार को अलग कर के नही देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि नागपुर के शुक्रवारी इलाके स्थित डॉ. हेडगेवार के इसी ऐतिहासिक भवन की ऊपरी मंजिल पर स्थित छोटी-सी कोठरी में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। उस समय संघ का स्वरूप सीमित था, लेकिन आज उसका कार्य देश और विदेश तक विस्तृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि संघ के कार्य के प्रति देश-विदेश में लोगों की रुचि और जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य निर्माण की संघ की कार्यपद्धति आज अनेक देशों के लिए भी उपयोगी और आवश्यक बनती जा रही है। व्यक्ति निर्माण की यह प्रभावी प्रक्रिया समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
बतौर सरसंघचालक संघ के कार्य का विस्तार गौरव का विषय मात्र नहीं, बल्कि बढ़ते दायित्व और उत्तरदायित्व का संकेत है। संघ ने सदैव राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता दी है और कभी प्रचार-प्रसार या प्रसिद्धि की अपेक्षा नहीं रखी। उन्होंने कहा कि आज समाज और विश्व जब इसके परिणामों को देख रहा है, तब अनेक लोग सहयोग की भावना से इस कार्य से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।
उन्होंने भारतीय डाक विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विशेष आवरण, सूचना पुस्तिका और स्थाई सचित्र डाक मुहर जारी कर विभाग ने मनुष्य निर्माण के इस कार्य के प्रति अपनी सद्भावना प्रकट की है। इससे डॉ. हेडगेवार के विचारों और संघ के उद्देश्यों की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचेगी और समाज में सेवा कार्यों को नई गति मिलेगी। डॉ. भागवत ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्र की अपेक्षाओं के अनुरूप चरित्रवान, सक्षम और सेवाभावी नागरिकों के निर्माण का कार्य आगे भी गति प्राप्त करेगा। इस दिशा में समाज का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में संघ के विदर्भ प्रांत सह संघचालक श्रीधर गाडगे, महानगर संघचालक राजेश लोया, डॉ. सुधीर जाखेरे, डाक सेवाएँ नागपुर क्षेत्र के निदेशक रामचंद्र जायभाये, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, महाराष्ट्र एवं गोवा परिमंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति, नागपुर के सदस्य उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें