स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न,56 शिकायतें प्राप्त

सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न,56 शिकायतें प्राप्त

5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण,डी.एम,सी.डी.ओ एवं सी.एम.ओ सहित तमाम अफसर रहे मौजूद
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समयबद्धता और गुणवत्ता से निस्तारण करें, शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाये।
उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान सुनिश्चित कराये। भूमि संबंधी प्रकरणों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व की 24, खाद्य एवं रसद विभाग की 12, पुलिस की 6, विकास विभाग की 2, सर्वे की 3, जिला कार्यक्रम की 1, स्वास्थ्य की 1, जल निगम की 2, डूडा की 1, लोक निर्माण विभाग की 1, स्थानीय निकाय की 2 और विद्युत की 1 शिकायत शामिल है जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने आये हुए फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो और निस्तारण के साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें