लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानगर स्थित 35वीं बटालियन पीएसी में सहज योग संस्था के माध्यम से एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पीएसी 35वीं बटालियन के डीआईजी, कमांडेंट अमित कुमार एवं सभी आला अधिकारियों ने सहज योग ध्यान का लाभ लिया। सहज योग संस्था की ओर से अनिल दीक्षित, चेतन अरोड़ा, श्रेयांस राय, योगेश द्विवेदी, सुमिती अरोड़ा, राम जी सहित अन्य सहकर्मियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि किस प्रकार हम अपनी आंतरिक शक्ति को जागृत कर सकते हैं। साथ ही, शरीर के विभिन्न चक्रों को सशक्त करने और उनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को इन तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया।
इस अवसर पर यह भी समझाया गया कि किस प्रकार केवल 10 मिनट का समय निकालकर हम इन अभ्यासों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम सरल, प्रभावी एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे उपस्थित सभी लोगों को लाभ प्राप्त हुआ।










