मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

कटान के मुहाने पर सेल्फी का जुनून, सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के पार

पायनियर संवाददाता। रामनगर, बाराबंकी सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। ग्राम तपेसिपाह के पास संजय सेतु और रेलवे पुल के निकट नदी किनारे कटान तेज हो गई है। इसके बावजूद शाम होते…

साझा करें WhatsAppFacebookX
कटान के मुहाने पर सेल्फी का जुनून, सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के पार

पायनियर संवाददाता। रामनगर, बाराबंकी

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। ग्राम तपेसिपाह के पास संजय सेतु और रेलवे पुल के निकट नदी किनारे कटान तेज हो गई है। इसके बावजूद शाम होते ही संजय सेतु के आसपास सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुट रही है। युवा ही नहीं, महिलाएं और छोटे बच्चे भी कटान वाले स्थानों पर नदी के बिल्कुल किनारे पहुंचकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सरयू नदी में कटान का स्वरूप बेहद खतरनाक है। नदी किनारे की मिट्टी नीचे से कई मीटर तक कटने के बाद अचानक पूरी करार नदी में समा जाती है।

ऐसे में किनारे पर खड़े या बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाता। संजय सेतु के आसपास कई लोग कटान वाले स्थानों पर निश्चिंत होकर बैठते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही कटान को देखते हुए यहां किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संजय सेतु के आसपास कटान वाले स्थानों पर तत्काल बैरिकेडिंग कराने, पुलिस की तैनाती करने और लोगों को नदी किनारे जाने से रोकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।