स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप

सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। सैदापुर से किराना-परचून की दुकान का सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार भी चोटिल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी माल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार शाम बुजुर्ग की मौत हो गई। माल थाना क्षेत्र के कुराखर गांव निवासी दरगाही (60) खेती-किसानी करने के साथ ही घर पर छोटी सी परचून की दुकान चलाते थे। 

रविवार शाम वह सैदापुर से दुकान का सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर धर्मकांटा के पास वह साइकिल मोड़कर गांव की ओर जाने लगे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार संदीप निवासी बाघोलवा, थाना माल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरगाही उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार संदीप भी घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची माल पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन सीएचसी माल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। 

परिजन दरगाही को इलाज के लिए कैरियर अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार शाम करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरगाही की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी चुन्नी बानो और बेटे नसीम अली, वसीम अली, शमीम अली व शमशाद अली का रो-रोकर बुरा हाल है। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि मृतक के बेटे शमीम अली की तहरीर पर बाइक चालक संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें