स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

सर्दी-जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद है कच्चा पपीता

सर्दी-जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद है कच्चा पपीता

हमारे शरीर में जो भी बीमारियां होती हैं, उसका मुख्य कारण होता है शरीर का कमजोर इम्यून सिस्टम। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का मतलब है कि शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता का घटना। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता उसको मिलने वाले पोषक तत्वों पर निर्भर करती है। कच्चे पपीते और उसके बीज में बहुत सारा विटमिन ए, सी और ई होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। कच्चा पपीता सर्दी और जुकाम में भी फायदा करता है। यह शरीर में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। पपीते का रस कब्ज से छुटकारा भी दिलाता है। इसके अलावा और भी कई तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कैरोलिना चैपल हिल स्कूल ऑफ मेडिसिन में हुई रिसर्च के अनुसार, मोटापा इम्यून सिस्टम के कार्य के बीच बाधा उत्पन्न करता है, जिससे इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले मोटापे को कम करें।

नींद पूरी लें साल 2001 में पब्लिश स्लीप स्टडी के जर्नल सेमिनार्स के क्लीनिकल न्यूरोसाइकाइट्रिस्ट के लेखकों के अनुसार, आपके शरीर और मस्तिष्क के ठीक ढंग से काम करने के लिए 6-8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। पौष्टिक भोजन लें इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में संपूर्ण और संतुलित आहार लें। गहरे रंग की सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें।

तनाव कम लें

छोटी-छोटी बात पर तनाव न लें। तनाव अप्रत्यक्ष रूप से इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है। तनाव से पाचन तंत्र प्रभावित होने के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। जिंक युक्त खाद्य पदार्थ लें जिंक ऐसा मिनरल है जो ऐंटीबॉडीज, टी-सेल्स में बढ़ोतरी कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। एक रिसर्च के अनुसार, जिंक की कमी होने पर शरीर बैक्टीरिया, वायरस व परजीवी द्वारा किए गए आक्रमणों से आपका बचाव नहीं कर पाता है। कच्चे पपीते में बहुत सारा विटमिन ए, सी और ई होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें