स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

रामगंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराया

रामगंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराया

मिर्जापुर /शाहजहांपुर। दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद रामगंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ने लगा है। नदी का पानी मिर्जापुर कस्बे के दक्षिणी भाग में फैलने लगा है, जिससे तटीय गांवों में दहशत का माहौल है। नदी किनारे बसे मौजमपुर, देवनगर, जरियनपुर, पाठकपुर, मोहम्मदपुर गुलड़िया, हरिहरपुर, पाहरुआ कलां, बीघापुर पूर्वी, सिठौली, पहाड़पुर, कीलापुर कुंडरी, दहेलिया, मई, धीरजगंज आदि गांवों की ओर पानी तेजी से बढ़ रहा है।

जानकारी के अनुसार मौजमपुर को जाने वाली सड़क पर देवनगर गांव के पास तथा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे से तारापुर को जाने वाली सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है। सड़कों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को जरूरी कामों के लिए जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इधर गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। दोनों नदियों में बढ़ते जलस्तर को देख नदियों के किनारे बसे लोगों को एक बार फिर बाढ़ आने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों आई बाढ़ और भारी बरसात से धान, बाजरा, गन्ना आदि की फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं। खेतों में अभी भी नमी बनी हुई है, ऐसे में दोबारा बाढ़ आ जाने से बची-खुची फसल भी नष्ट हो जाएगी।

किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने उनकी नींद उड़ा दी है। प्रशासन से ग्रामीणों ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही इंतजाम करने और प्रभावित गांवों पर नजर रखने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें