स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

रक्तदान महादान, एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में बन सकता है सहायक डीएम

रक्तदान महादान, एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में बन सकता है सहायक डीएम

  • ग्रीन पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पायनियर संवाददाता ।  घाटमपुर

रेडक्रॉस सोसायटी एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बन सकता है। आकस्मिक परिस्थितियों, गंभीर बीमारी अथवा उपचार के दौरान किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं सक्षम लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

उन्होंने बताया कि शिविर में 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद की सहायता के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को भी मजबूत करता है। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गत दिवस आईआईटी कानपुर में भी लगभग 250 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयंसेवक, क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें