स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु अनिकेत का चयन

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु अनिकेत का चयन

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान, अशोक फार्म, खटीमा के कक्षा नौ के छात्र अनिकेत मंडल का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अनिकेत के चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 6 अक्टूबर को रुद्रपुर के एमीनीटी ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट चयन प्रक्रिया में अनिकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की। अनिकेत की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुदर्शन डोबरियाल ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सतेन्द्र, मोहित, अशोक, अंकित, रोहित, आसमां, प्रेमा सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी अनिकेत को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि अनिकेत की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर अनिकेत के परिजनों ने भी खुशी जताई और उसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें