स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

सहकारिता विभाग की उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापामार जांच, स्टॉक व अभिलेख मिले दुरुस्त

सहकारिता विभाग की उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापामार जांच, स्टॉक व अभिलेख मिले दुरुस्त

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

जिले में किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता इंदु सिंह ने बी-पैक्स पीलीभीत एवं बी-पैक्स न्यूरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों समितियों पर उर्वरकों का भौतिक स्टॉक, पीओएस मशीन का रिकॉर्ड तथा बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर का मिलान कराया गया, जो पूरी तरह सही पाया गया। बी-पैक्स पीलीभीत में गोदाम में 21.195 मीट्रिक टन यूरिया तथा 33.400 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक का भौतिक स्टॉक उपलब्ध मिला, जो पीओएस मशीन के रिकॉर्ड से मेल खाता पाया गया।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का भी गहन अवलोकन किया गया। समिति सचिव को निर्देश दिए गए कि किसानों को उनकी भू-जोत के अनुसार निर्धारित मात्रा में उर्वरक का वितरण केवल पीओएस मशीन के माध्यम से नियमानुसार किया जाए। इसके बाद बी-पैक्स न्यूरिया का भी निरीक्षण किया गया, जहां भौतिक स्टॉक, बिक्री रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का पीओएस मशीन के स्टेटमेंट से मिलान कराया गया। सभी अभिलेख सही पाए गए। निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों से उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई, जिस पर किसानों ने समय से खाद मिलने और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

सहकारिता विभाग के अनुसार जनपद के सभी बिक्री केंद्रों पर वर्तमान में 2666.88 मीट्रिक टन यूरिया, 1482.25 मीट्रिक टन डीएपी तथा 175 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। वहीं बफर स्टॉक में 8084 मीट्रिक टन यूरिया, 3326 मीट्रिक टन डीएपी और 1423 मीट्रिक टन एनपीके सुरक्षित भंडारित है, जिससे आगामी कृषि सीजन में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें