स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

हल्दी घेरा आबादी के करीब पहुंचा अजगर सांप, मची अफरा तफरी

हल्दी घेरा आबादी के करीब पहुंचा अजगर सांप, मची अफरा तफरी
  • घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। ग्राम हल्दी घेरा में आबादी के करीब अजगर सांप के पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। अचानक एक भारी भरकम अजगर सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई हालांकि वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित सुरई जंगल में छोड़ दिया। सुरई जंगल से लगे क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम ग्राम हल्दी घेरा निवासी अखिल भारत सिंह पुत्र अनिल भारत सिंह के आवास के पीछे खेत में एक विशाल अजगर सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई।
जिसकी सूचना सुरई वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल को दी। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भारी भीड़ के बीच टीम ने बेहद सावधानी से अजगर सांप को रेस्क्यू कर एक प्लास्टिक के बोरे में बंद कर लिया। और टीम द्वारा सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करने के बाद अजगर को सुरई जंगल के घने इलाकों में ले जाकर छोड़ दिया गया जिससे वह अपने प्राकृतिक वातावरण में वापस लौट गया साथ ही अजगर की लंबाई करीब आठ फीट बताई जा रही है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की ग्रामीण इलाकों में किसी भी वन्य जीव या सांप के मिलने पर घबराएं नहीं बल्कि वन विभाग को सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके इस दौरान टीम में वन दरोगा शंकर सिंह निखुर्पा वन वाचर विजेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें