स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

पंजीकरण धनराशि के लिए अब तीन बैंकों से मिलेगा लोन

पंजीकरण धनराशि के लिए अब तीन बैंकों से मिलेगा लोन

  • एलडीए ने बैंक ऑफ इंडिया से साइन किया एमओयू, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं पीएनबी के बाद बैंक ऑफ इंडिया से भी मिलेगी लोन सुविधा


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
एलडीए की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों के लिए पंजीकरण धनराशि जमा करना अब और भी आसान होगा। एलडीए ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी एमओयू साइन किया है। इससे भूखण्ड, भवन, फ्लैट एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों के आवेदकों को पंजीकरण धनराशि के लिए बैंक लोन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेेश कुमार ने बताया कि वरुण विहार योजना में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा का संचालन भी किया जा रहा है। सुविधा का दायरा बढ़ने से आवेदकों को पंजीकरण धनराशि के लिए बैंक लोन लेना आसान होगा। इससे एकमुश्त पंजीकरण धनराशि जमा करने में असमर्थ नागरिकों के लिए एलडीए की विभिन्न योजनाओं में सम्पत्ति के लिए आवेदन करना अधिक सुगम होगा। साथ ही, आवेदकों को अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सुविधा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। पहले की व्यवस्था के तहत बैंक सम्पत्ति आवंटित होने के बाद आवंटन पत्र के आधार पर शेष धनराशि के लिए लोन उपलब्ध कराते हैं, लेकिन पंजीकरण धनराशि के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। नयी व्यवस्था से इस आर्थिक बाधा को दूर करने में मदद मिलेगी।

पेपर वर्क से मिलेगी राहत

वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक को सम्पत्ति आवंटित होने पर आवंटन पत्र के आधार पर शेष धनराशि के लिए लोन लेने की प्रक्रिया भी सरल होगी। दोबारा विस्तृत कागजी औपचारिकताओं से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। वहीं, आवंटन न होने की स्थिति में बैंक के माध्यम से जमा पंजीकरण धनराशि एलडीए द्वारा संबंधित बैंक को वापस कर दी जाएगी। इससे आवेदकों के हित सुरक्षित रहते हुए धनवापसी की प्रक्रिया पारदर्शी एवं आसान होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें