स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रेस बनी काल, दो की मौतनगर में निकाली गयी भव्य जल कलश यात्राराष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए राज्य टीम घोषित, खिलाड़ियों को मिली किटप्राईमरी स्कूल में कुपोषण की रोकथाम पर चर्चासहारनपुर मंडल की कुश्ती टीम का चयनक्या 'मेला गुघाल' अपनी पहचान खो रहा ..?उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा और ट्रेकिंग पर रोकहरिद्वार में हरीश रावत की सक्रियता पर त्रिवेंद्र का तंजरेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को डीएम ने दिलाई 9.60 लाख की मददपिता ने घास-लकड़ी और खेती कर पढ़ाया, बेटी बनी वैज्ञानिक तो बेटा मनीष बना डिप्टी जेलरट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रेस बनी काल, दो की मौतनगर में निकाली गयी भव्य जल कलश यात्राराष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए राज्य टीम घोषित, खिलाड़ियों को मिली किटप्राईमरी स्कूल में कुपोषण की रोकथाम पर चर्चासहारनपुर मंडल की कुश्ती टीम का चयनक्या 'मेला गुघाल' अपनी पहचान खो रहा ..?उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा और ट्रेकिंग पर रोकहरिद्वार में हरीश रावत की सक्रियता पर त्रिवेंद्र का तंजरेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को डीएम ने दिलाई 9.60 लाख की मददपिता ने घास-लकड़ी और खेती कर पढ़ाया, बेटी बनी वैज्ञानिक तो बेटा मनीष बना डिप्टी जेलर

पिता ने घास-लकड़ी और खेती कर पढ़ाया, बेटी बनी वैज्ञानिक तो बेटा मनीष बना डिप्टी जेलर

पिता ने घास-लकड़ी और खेती कर पढ़ाया, बेटी बनी वैज्ञानिक तो बेटा मनीष बना डिप्टी जेलर

  • गैरसैंण के डुंगरी गांव के 23 वर्षीय मनीष सिरस्वाल का लोअर पीसीएस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

पुष्कर सिंह रावत
गैरसैंण। कठिन परिस्थितियां और आर्थिक अभाव प्रतिभा व मेहनत के रास्ते में बाधा नहीं बन सकते। गैरसैंण तहसील के डुंगरी गांव निवासी 23 वर्षीय मनीष सिरस्वाल ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिखाया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार की ओर से घोषित लोअर पीसीएस परीक्षा परिणाम में मनीष का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से गैरसैंण सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मनीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके पिता भोला दत्त सिरस्वाल शिक्षक और माता दमयंती गृहिणी हैं। मनीष के पिता स्वयं भी संघर्षों के बीच पढ़ाई कर आगे बढ़े। पिता का साया कम उम्र में उठ जाने और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उन्होंने खेती-किसानी और घरेलू काम के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। वह गांव से करीब 14 किलोमीटर पैदल चलकर गैरसैंण स्कूल पढ़ने आते थे। बाद में शिक्षक के रूप में सेवा दी। भोला दत्त सिरस्वाल ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि मनीष बचपन से ही मेहनती और मेधावी रहा है। उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता से वर्षों की मेहनत और संघर्ष सार्थक महसूस हो रहा है। मनीष की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गैरसैंण में हुई। कक्षा छह से 12वीं तक उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर गैरसैंण में पढ़ाई की। हाईस्कूल में उन्होंने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बोर्ड परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की, जबकि इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी आॅनर्स फिजिक्स में 75 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक किया। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमए में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मनीष के परिवार की एक और उपलब्धि भी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके परिवार की बेटी निधि सिरस्वाल पूर्व में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर नियुक्त होकर चमोली जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब मनीष के डिप्टी जेलर बनने से परिवार की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। मनीष की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विधायक अनिल नोटियाल, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज गैड़ी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम संगेला, मनीष के भाई जगदीश प्रसाद ढोंडियाल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें