स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यमुना में नहाने उतरे दो चचेरे भाई डूबे, बच्चे को बचाया, युवक की तलाश जारीट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रेस बनी काल, दो की मौतनगर में निकाली गयी भव्य जल कलश यात्राराष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए राज्य टीम घोषित, खिलाड़ियों को मिली किटप्राईमरी स्कूल में कुपोषण की रोकथाम पर चर्चासहारनपुर मंडल की कुश्ती टीम का चयनक्या 'मेला गुघाल' अपनी पहचान खो रहा ..?उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा और ट्रेकिंग पर रोकहरिद्वार में हरीश रावत की सक्रियता पर त्रिवेंद्र का तंजरेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को डीएम ने दिलाई 9.60 लाख की मददयमुना में नहाने उतरे दो चचेरे भाई डूबे, बच्चे को बचाया, युवक की तलाश जारीट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रेस बनी काल, दो की मौतनगर में निकाली गयी भव्य जल कलश यात्राराष्ट्रीय फिनस्विमिंग के लिए राज्य टीम घोषित, खिलाड़ियों को मिली किटप्राईमरी स्कूल में कुपोषण की रोकथाम पर चर्चासहारनपुर मंडल की कुश्ती टीम का चयनक्या 'मेला गुघाल' अपनी पहचान खो रहा ..?उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा और ट्रेकिंग पर रोकहरिद्वार में हरीश रावत की सक्रियता पर त्रिवेंद्र का तंजरेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को डीएम ने दिलाई 9.60 लाख की मदद

हरिद्वार में हरीश रावत की सक्रियता पर त्रिवेंद्र का तंज

हरिद्वार में हरीश रावत की सक्रियता पर त्रिवेंद्र का तंज

  • बोले- ‘गुगली मास्टर हैं, उनकी गेंद किसका स्टंप उड़ाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता’

पायनियर समाचार सेवा। हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच हरिद्वार से भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश रावत पर क्रिकेट के अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने हरीश रावत को ‘गुगली मास्टर’ बताते हुए कहा कि उनकी गुगली कहां जाकर टकराएगी और किसका स्टंप उड़ा देगी, यह कहा नहीं जा सकता।
हरिद्वार में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत की गुगली का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा, अब उनकी गुगली कहां जाकर टकराएगी, कुछ नहीं कह सकते। उनकी गुगली किसका स्टंप लेगी या खुद ही कैच आउट हो जाएंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। चुनाव लड़ना-लड़ाना उनकी पार्टी का मामला है। हमारी तो हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं हैं। हम केवल हरीश रावत के स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना कर सकते हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने बयान में पुराने क्रिकेट खिलाड़ी प्रसन्न का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बहुत पहले प्रसन्न नाम के एक खिलाड़ी हुआ करते थे। जब वह गुगली फेंकते थे तो यह पता नहीं चलता था कि गेंद किसका स्टंप उड़ा देगी। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की गुगली भी कुछ ऐसी ही है। हरीश रावत के हरिद्वार में लगातार सक्रिय होने के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी उम्र भी हो गई है, इसलिए हरिद्वार में सक्रिय रहना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब हरीश रावत ने एक दिन पहले हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हरीश रावत ने हरिद्वार में अपनी अंतिम यात्रा हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में निकलने की इच्छा व्यक्त की थी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर हरिद्वार का कर्ज उतारने की बात भी कही थी। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह हरिद्वार की किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हरीश रावत वर्ष 2009 में हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2014 में उनकी पत्नी को हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, उनके बेटे वीरेंद्र रावत ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, उनकी बेटी अनुपमा रावत ने 2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट से जीत दर्ज की थी। हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के बाद भाजपा नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार दिनेश अग्रवाल ने भी उन्हें पुराने चुनावों की याद दिलाई थी। अब त्रिवेंद्र सिंह रावत के ह्यगुगली मास्टरह्ण वाले बयान ने हरिद्वार की चुनावी चर्चा को और गरमा दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें