खटीमा में पाइप लाइन बंद होने से जलभराव, 8-10 परिवार प्रभावित

- लोनिवि ने मौके पर बनाई अस्थायी नाली, जेसीबी मशीन से नाली खुदाई कर जल निकासी की व्यवस्था की
पायनियर समाचार सेवा। उधम सिंह नगर। खटीमा के ग्राम मुंडेली में नवनिर्मित मकान निर्माण के कारण नाली की पाइप लाइन में मिट्टी भरकर बंद किए जाने से मुंडेली नगर पालिका क्षेत्र वार्ड 18 में जलभराव हो गया। जलभराव से करीब 8 से 10 परिवार प्रभावित हुए। मौके पर 25 से 30 लोग जल भराव से प्रभावित हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल भराव की जानकारी दी, मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश तिवारी और जे ई गिरीश लोहनी ने बताया कि मकान बन जाने से जल निकासी के पाइप में मिट्टी भरने से पाइप बंद हो गया है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह रुक गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पाइप को खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई और पाइप खोल कर सड़क किनारे मिट्टी भरान की गई जगह से अस्थायी जल निकासी की गई, फिलहाल पानी की निकासी के लिए मौके पर ही एक अस्थायी नाली बनाई गई है, जिससे जल निकासी शुरू हो गई है।



