मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत एसपी का बड़ा एक्शन: ड्यूटी से गायब 15 पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

पीलीभीत।जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा ने बड़ा कदम उठाते हुए बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 15 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पीलीभीत एसपी का बड़ा एक्शन: ड्यूटी से गायब 15 पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

पीलीभीत।जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा ने बड़ा कदम उठाते हुए बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 15 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और अनाधिकृत अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित कर्मियों में पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार और कृष्ण कुमार, कोतवाली के उपनिरीक्षक विकास कुमार, हेड कांस्टेबल सुंदर शुक्ला, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, गौतम तोमर, विश्वेंद्र बालियान, रोहित खोखर, हिमांशु कुमार, शोभित कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, महिला कांस्टेबल मेघा शर्मा तथा स्वीपर लकी बाबू और सलीम मियां शामिल हैं।

निलंबन के साथ सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। एसपी की इस सख्त कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →