मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव को पीएचडी उपाधि

डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवादी चिंतन पर शोध कार्य को मिली मान्यता, महाविद्यालय में खुशी का माहौल अंकित यादव। बाराबंकी स्थानीय जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव को पीएचडी उपाधि

डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवादी चिंतन पर शोध कार्य को मिली मान्यता, महाविद्यालय में खुशी का माहौल

अंकित यादव। बाराबंकी

स्थानीय जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी द्वारा समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवादी चिंतन का समाजशास्त्रीय मूल्यांकन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

डॉ. सुनीता यादव की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सीताराम सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका शोध समाजशास्त्र के क्षेत्र में नए विमर्श और शोध को प्रेरित करेगा। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के प्रो. अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रो. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. प्रतिभा जायसवाल सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सुनीता यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।