स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

पायनियर संवाददाता। रूरा, कानपुर देहात

रुरा थाना परिसर में श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज के द्वारा की गई। बैठक के दौरान आगामी पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

थाना प्रभारी द्वारा सभी धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर चेयरमैन रामजी गुप्ता, नगर पंचायत लिपिक सैनूर अहमद, सभासद विशाल कुशवाहा, सभासद सुरेश कुमार, सभासद आशुतोष मिश्रा छोटे भईया, मुस्तफा सिद्दीकी, पाथा माई मंदिर के पुजारी श्यामजी शुक्ला, गोविंद सिंह गौर, सत्यम कठेरिया, मौलाना राशिद, पीर अली, नौशाद खान, मोहम्मद रिजवान आदि रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें