स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

मेरठ से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ियों पर ‘सरकार’ ने की पुष्प वर्षा

मेरठ से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ियों पर ‘सरकार’ ने की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर/मेरठ। श्रावण मास में हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों के सम्मान में शनिवार को मेरठ के मोदीपुरम और मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर आसमान से फूल बरसे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से शिव चौक के ऊपर से गुजरते हुए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पुष्प वर्षा शुरू होते ही मोदीपुरम और मुजफ्फरनगर के शिव चौक और आसपास का क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को शिव चौक के ऊपर देखकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया। हेलीकॉप्टर से फूल बरसते ही शिवभक्तों ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा के इस दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद किया। कुछ देर तक शिव चौक का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से शिव चौक और आसपास के कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण भी किया। उन्होंने कांवड़ियों की भीड़, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में शिव भक्तों के गुजरने के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों को भी देखा गया। प्रमुख कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई था। भीड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जाती रही, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।


मुख्यमंत्री के हवाई निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देशों का पालन कराया।


मुजफ्फरनगर के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के मोदीपुरम भी पहुंचे। हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए पुष्पवर्षा मंच पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिव भक्त कांवड़ियों को भगवान शिव का स्वरूप बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक किसी भी कांवड़िये को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कांवड़ यात्रा इसी तरह धूमधाम और सुरक्षित वातावरण में निकलती रहेगी। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और पुष्प वर्षा देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी हाईवे के आसपास जुटे रहे। लाखों की संख्या में गुजर रहे कांवड़ियों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

दोनों जिलों में दिखा आस्था और उत्साह का नजारा
मुजफ्फरनगर। के शिव चौक से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक मुख्यमंत्री के कांवड़ियों के अभिनंदन का असर दिखाई दिया। दोनों स्थानों पर पुष्प वर्षा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों के साथ स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री को देखने और पुष्प वर्षा का हिस्सा बनने को लेकर उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए दोनों जिलों में पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। कांवड़ मार्ग पर यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। मुख्यमंत्री के हवाई भ्रमण और पुष्प वर्षा ने कांवड़ यात्रा के माहौल में उत्साह और भक्ति का रंग और गहरा कर दिया।

Vineet Sharma
Muzaffernagar

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें