स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षणअनन्या जैन और शताक्षी चौधरी सेमीफाइनल में, एकल में कायम रखी यूपी की चुनौतीलखीमपुर जिला महिला अस्पताल में घूसखोरी का आरोप, प्रसूता के परिजन से वसूले 2 हजार रुपये‘आरोग्य राइज’ के तहत सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन ने श्रमिक समुदायों के लिए शुरू की मेगा कैंसर पूर्व-जांच पहलपिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्तभारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत जीतकर एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म कियाडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणदेहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजनइंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंटचारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसपी ने दिए सख्त निर्देश30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षणअनन्या जैन और शताक्षी चौधरी सेमीफाइनल में, एकल में कायम रखी यूपी की चुनौतीलखीमपुर जिला महिला अस्पताल में घूसखोरी का आरोप, प्रसूता के परिजन से वसूले 2 हजार रुपये‘आरोग्य राइज’ के तहत सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन ने श्रमिक समुदायों के लिए शुरू की मेगा कैंसर पूर्व-जांच पहलपिंक सिटी में गरजा बुलडोजर, खकरा नदी किनारे बनी सड़क ध्वस्तभारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत जीतकर एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म कियाडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणदेहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजनइंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंटचारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसपी ने दिए सख्त निर्देश

‘बंटवारा 1947’ का पोस्टर रिलीज

‘बंटवारा 1947’ का पोस्टर रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने किया है। जारी मोशन पोस्टर में विभाजन के दौर की पीड़ा, संघर्ष, साहस और मानवीय भावनाओं की झलक दिखाई गई है।

 

फिल्म की कहानी ऐसे नायक के ईद-गिर्द बुनी गई है, जिसने नफरत और भय के माहौल में भी साहस और मानवता का रास्ता चुना। फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘बंटवारा 1947’ राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी को करीब 30 साल बाद फिर साथ ला रही है।

 

इससे पहले दोनों ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सफल और यादगार फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म के निमार्ता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के अनुसार, ‘बंटवारा 1947’ देश के विभाजन की स्मृति से जुड़े अवसर पर 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मोशन पोस्टर के जारी होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें