स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

लखीमपुर जिला महिला अस्पताल में घूसखोरी का आरोप, प्रसूता के परिजन से वसूले 2 हजार रुपये

लखीमपुर जिला महिला अस्पताल में घूसखोरी का आरोप, प्रसूता के परिजन से वसूले 2 हजार रुपये

  • महिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली, पैसे न देने पर टांका न लगाने की धमकी, जिम्मेदार बेखबर 

पायनियर संवाददाता। लखीमपुर-खीरी

जिला महिला चिकित्सालय लखीमपुर में तैनात डॉक्टर और ओपीडी नर्स पर एक प्रसूता के परिजन से अवैध वसूली और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित परिजन कैलाश चन्द्र पुत्र भगत, निवासी गढ़ी रोड शान्ति नगर ने जिला महिला अधीक्षिका को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही और वेतन काटने की मांग की है।

प्रार्थी के अनुसार 7 सितम्बर 2026 को वह अपनी नातिन (प्रसूता महिला) को डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डिलीवरी के बाद पुत्री का जन्म हुआ, जिसमें छोटा ऑपरेशन करना पड़ा। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मौजूद डॉक्टर और नर्स ने मिलकर 2000 रुपये की मांग की गई।

परिजन द्वारा मिठाई के लिए 100 रुपये देने की बात कहने पर डॉक्टर-नर्स ने पैसे लेने से इंकार कर दिया। आरोप है कि जब प्रसूता की ओर से 1000 रुपये दिए जाने लगे तो स्टाफ ने कहा कि "2000 रुपये नहीं दोगी तो पुरैन (प्लेसेंटा) नहीं गिरायेंगे और टांका नहीं लगायेंगे, तुम्हारी लड़की मर जायेगी, हम कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे हालांकि पीड़ित ने 2,000 रुपए डा/नर्स को देकर कहा कि सरकारी अस्पताल में दवाएं और बोतल सरकारी कोष से मरीजों के लिए आती हैं, इसके बावजूद स्टाफ द्वारा इस तरह मरीज की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

वही पीड़ित ने जिला महिला अधीक्षिका से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी डॉक्टर और नर्स के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में अन्य मरीजों के साथ ऐसी घटना न हो।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें