स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

इंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंट

इंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंट

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत एवं जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने बुधवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मजदूर वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इंटक के नवनियुक्त पदाधिकारी श्रमिकों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत एवं जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाना, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना और संगठन को जिले के प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए सभी श्रमिक संगठनों एवं साथियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। इस दौरान दीप चंद्र पाठक, विनय अग्रवाल, हिमांशु जोशी, हरभजन भुल्लर, रवि बिष्ट, रोहित मिश्रा, गिरीश पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें