स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चार्ली और सिमरन के अर्धशतकों से गुजरात ने केरल को 8 विकेट से हरायामतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजनऋषिकेश में दीवाली पर छाया 'वोकल फॉर लोकल' का रंग, चीनी लाइट्स छोड़ मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांगनदी में लापता होटल मैनेजर नीरज गुप्ता का शव बरामद, कई दिनों से चल रहा था SDRF का सर्च अभियानबैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरारत्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिचार्ली और सिमरन के अर्धशतकों से गुजरात ने केरल को 8 विकेट से हरायामतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजनऋषिकेश में दीवाली पर छाया 'वोकल फॉर लोकल' का रंग, चीनी लाइट्स छोड़ मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांगनदी में लापता होटल मैनेजर नीरज गुप्ता का शव बरामद, कई दिनों से चल रहा था SDRF का सर्च अभियानबैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरारत्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

मतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

ऋषिकेश/टिहरी/ (रजनी गोयल ) मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में स्वीप के तहत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
‎
‎इसी क्रम में बाल गंगा महाविद्यालय, सेन्दुल (केमर) में मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के स्वीप संयोजक डॉ. मुकेश नैथानी ने बताया कि कार्यक्रम में 67 छात्र-छात्राओं सहित कुल 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आगे भी मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।
‎
‎नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल ने बताया कि जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों एवं युवा मंगल दलों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से, राजकीय महाविद्यालय टिहरी में मतदाता शपथ, राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में शपथ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में शपथ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
‎
‎उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं एवं नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ ही मतदान के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित किया जा रहा है। विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मतदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शपथ, निबंध, भाषण, पोस्टर, मेंहदी एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
‎
‎

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें