स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजनऋषिकेश में दीवाली पर छाया 'वोकल फॉर लोकल' का रंग, चीनी लाइट्स छोड़ मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांगनदी में लापता होटल मैनेजर नीरज गुप्ता का शव बरामद, कई दिनों से चल रहा था SDRF का सर्च अभियानबैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरारत्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लामतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजनऋषिकेश में दीवाली पर छाया 'वोकल फॉर लोकल' का रंग, चीनी लाइट्स छोड़ मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांगनदी में लापता होटल मैनेजर नीरज गुप्ता का शव बरामद, कई दिनों से चल रहा था SDRF का सर्च अभियानबैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरारत्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्ला

बैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरार

बैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरार

पीलीभीत। बैंक का बकाया मांगना बैंक अधिकारियों को भारी पड़ गया। एनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे अधिकारियों के साथ मारपीट कर मुख्य प्रबंधक को घायल करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के तत्काल बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगाने का दावा तो किया गया, लेकिन अब तक नतीजा सिफर है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि बैंक अधिकारियों पर हमला करने वाले आरोपी तक पुलिस के हाथ आखिर कब पहुंचेंगे।

मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित चंद्रा फैशन का है। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय पीलीभीत के मुख्य प्रबंधक शरद विजयवर्गीय और मुख्य प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह एनपीए खाते की बकाया रकम वसूलने भारत ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर लोकेश दुलवानी की दुकान पर पहुंचे थे। बैंक अधिकारियों ने नियमानुसार बकाया धनराशि जमा करने का अनुरोध किया तो आरोप है कि व्यापारी का पारा चढ़ गया। बातचीत का मामला देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।


आरोप है कि व्यापारी ने बैंक अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में मुख्य प्रबंधक शरद विजयवर्गीय घायल हो गए । वारदात के बाद आरोपी दुकान छोड़कर फरार हो गया।


पीड़ित अधिकारियों ने थाना सुनगढ़ी पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल प्रबंधक का मेडिकल परीक्षण कराया था। बहरहाल
बैंक अधिकारियों के साथ हुई इस घटना ने पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर बैंक अधिकारी सरकारी व्यवस्था के तहत बकाया वसूली करने पहुंचे थे, वहीं दूसरी ओर उनके साथ मारपीट करने का आरोपी फरार है,अब देखना यह है कि पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन ही कार्रवाई का सबसे बड़ा हिस्सा बना रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें