स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासात्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा

बेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप

बेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप

धर्मावतखेड़ा की एल्डिको प्लॉटिंग साइट पर हादसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा स्थित एल्डिको प्लॉटिंग साइट पर मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन बेसमेंट में पिलर की शटरिंग खोल रहे मजदूर के ऊपर अचानक मिट्टी का भारी हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मिट्टी के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद साइट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को बाहर निकलवाकर एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा निवासी गोपाल अपनी पत्नी शांति के साथ मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा स्थित निजी प्लॉटिंग कंपनी की साइट पर रहकर मजदूरी करते हैं। गोपाल का 45 वर्षीय साला राजेश भी उनके साथ रहता था। मंगलवार दोपहर राजेश निर्माणाधीन बेसमेंट में पिलर की शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान अचानक बेसमेंट की मिट्टी का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर पड़ा। बेसमेंट में पानी भरा होने के चलते राजेश मिट्टी के नीचे दबकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने आनन-फानन मिट्टी में दबे राजेश को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह और चौकी इंचार्ज अरुण सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,हादसे के बाद निजी प्लॉटिंग साइट पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि साइट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मजदूरों से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। 

बेसमेंट में पानी भरा होने और मिट्टी धंसने के खतरे के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के उचित उपाय किए गए होते तो शायद मजदूर की जान बच सकती थी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें