स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

एक खेत, दो घटनाएं और आमने-सामने दो पक्ष, जांच में जुटी पूरनपुर पुलिस

एक खेत, दो घटनाएं और आमने-सामने दो पक्ष, जांच में जुटी पूरनपुर पुलिस

पायनियर संवाददाता। पूरनपुर-पीलीभीत

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैरतपुर जप्ती में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एक ही दिन में हुई दो अलग-अलग घटनाओं की शिकायतों ने मामले को और उलझा दिया है। ग्राम पिपरिया दुलई निवासी सर्वेश शुक्ला पुत्र रामशंकर शुक्ला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 जून की सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत में ट्यूबवेल के पास बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान महेन्द्र सिंह पुत्र जय सिंह, निवासी कटिया चकिया फूलपुर, प्रयागराज, जो वर्तमान में आसाम रोड स्थित राम होटल के पास रह रहा है, मौके पर पहुंच गया।

सर्वेश का आरोप है कि महेन्द्र सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सर्वेश के अनुसार हमले में उसके सिर, सीने और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आई। उसने आरोप लगाया कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई तथा अंडकोष पर भी गंभीर चोट पहुंचाई गई। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। सर्वेश ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। महेन्द्र सिंह की ओर से पहले ही 14 जून की रात करीब 9:30 बजे की घटना बताते हुए सर्वेश शुक्ला, धीरज और रामशंकर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। एक ही खेत को लेकर एक ही दिन में सुबह और रात के समय हुई मारपीट की अलग-अलग शिकायतों के चलते मामला पेचीदा हो गया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें