स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

सरकारी आदेश पर गूगल ने टेलीग्राम ऐप को प्ले स्टोर से हटाया, एप्पल भी उठा सकती है ऐसा कदम

सरकारी आदेश पर गूगल ने टेलीग्राम ऐप को प्ले स्टोर से हटाया, एप्पल भी उठा सकती है ऐसा कदम

नयी दिल्ली। गूगल ने संदेश ऐप टेलीग्राम को प्ले स्टोर से हटा दिया और सरकार के आदेश का पालन करते हुए एप्पल भी जल्द ऐसा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सरकार ने आगामी नीट परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को रोकने के लिए गूगल और एप्पल को टेलीग्राम ऐप को अस्थायी रूप से ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है। एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि सरकार ने गूगल और एप्पल से ऐप को अस्थायी रूप से हटाने को कहा है। गूगल ने इसे हटा दिया है, एप्पल भी ऐसा करेगी।

जांच के दौरान गूगल प्ले स्टोर पर यह संदेश दिखाई दिया कि ऐप उपलब्ध नहीं है। इस मामले में गूगल, एप्पल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से पूछे गए सवालों पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम मंच की पहुंच को एक निर्धारित और सीमित अवधि तक (22 जून, 2026 तक) प्रतिबंधित किया गया है।

यह अवधि नीट (स्रातक) 2026 पुनर्परीक्षा के दिन और उसके तुरंत बाद तक लागू रहेगी। एक अलग आदेश में टेलीग्राम को 30 जून तक पहले से भेजे गए संदेशों के लिए संदेश संपादन सुविधा को भारत में निष्क्रिय करने को कहा गया है, ताकि राष्ट्रीय परीक्षाओं से जुड़े कथित ”पेपर लीक” के बाद बनाए गए साक्ष्यों के दुरुपयोग को रोका जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें