स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप के लिए लखनऊ के 17 खिलाड़ी रवाना

नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप के लिए लखनऊ के 17 खिलाड़ी रवाना
विदाई से पहले लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ।  आगामी नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के इरादे से लखनऊ के 17 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू में 24 एवं 25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित इस चैंपियनशिप के लिए लखनऊ की टीम बुधवार शाम को रवाना हो गई।

चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में नीव अतुल पांडेय, रियान शर्मा, वंश अग्रवाल, गुडलक उपाध्याय, अयान सिंह, पूर्णिमा शर्मा, श्रेया, साक्षी, शिवांश निषाद, सानिया निषाद, अंशिका यादव, अर्पिता नागर, आशमीन खातून, आशिकी खातून, देववर्धन प्रसाद, शौर्य शाश्वत शुक्ला एवं श्रेयांश शाश्वत शुक्ला शामिल हैं।

टीम के साथ काजल कश्यप एवं अर्जुन चौधरी प्रशिक्षक के रूप में रहेंगे, जबकि श्रीमती पूनम टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं रत्नेश शर्मा, नीलम प्रसाद एवं मोहम्मद फैजान सिद्दीकी रेफरी के रूप में दल का हिस्सा होंगे। प्रशिक्षकों व अन्य सपोर्ट स्टाफ को मिलाकर चैंपियनशिप में लखनऊ का 25 सदस्यीय दल प्रतिभाग करेगा।

विदाई से पहले लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे तथा पदक जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाएंगे।

लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहा अतुल पांडेय ने भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं ऑफिशियल्स को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।

एसोसिएशन के सचिव अर्जुन चौधरी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता शर्मा ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की। वहीं मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अतुल पांडेय ने भी लखनऊ की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें