स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

निषाद राजनीति में तल्खी: मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना

निषाद राजनीति में तल्खी: मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना

आरक्षण मुद्दा भूलने का लगाया आरोप, ‘इंडिया’ गठबंधन में आने का दिया न्योता

शशिकांत दूबे। सुलतानपुर

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समाज को आरक्षण नहीं देती है तो संजय निषाद को मंत्री पद छोड़कर ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ आ जाना चाहिए। अमहट स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज ने संजय निषाद को नेता बनाया, जिसके बल पर वह आज मंत्री पद तक पहुंचे हैं, लेकिन सात वर्षों से सरकार का हिस्सा रहने के बावजूद वे समाज को आरक्षण दिलाने में सफल नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि निषाद समाज के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाए। सहनी ने संजय निषाद को खुला न्योता देते हुए कहा कि यदि वह भाजपा का साथ छोड़कर ‘इंडिया’ गठबंधन में आते हैं तो वह स्वयं राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बातचीत कर उनके लिए सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे। उनका कहना था कि निषाद समाज के अधिकारों और आरक्षण की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए व्यापक राजनीतिक एकजुटता की आवश्यकता है।

इस दौरान वीआईपी प्रमुख ने आगामी दिनों में संगठन विस्तार और जनजागरण अभियान चलाने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही ‘संकल्प यात्रा’ निकालेगी, जिसके तहत समाज के लोग गंगाजल हाथ में लेकर यह संकल्प लेंगे कि वर्ष 2027 से पहले यदि केंद्र और प्रदेश सरकार निषाद समाज को आरक्षण नहीं देती है तो आगामी चुनावों में भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। मुकेश सहनी ने जातीय जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि देश में सभी वर्गों की वास्तविक संख्या सामने आनी चाहिए, ताकि आबादी के अनुपात में उन्हें प्रतिनिधित्व और आरक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन और राहुल गांधी की जाति आधारित गणना की मांग सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें