स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

मेडिकल कॉलेज में डीएम-सीडीओ का औचक निरीक्षण, छात्रों से पूछा रैगिंग का हाल

मेस में भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास की व्यवस्थाएं परखीं, सुविधाओं पर जताया संतोष

मेडिकल कॉलेज में डीएम-सीडीओ का औचक निरीक्षण, छात्रों से पूछा रैगिंग का हाल

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने सोमवार को बिठौरा कलां स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शैक्षणिक विभागों, छात्रावासों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से संवाद कर रैगिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और सीडीओ ने शरीर रचना विज्ञान विभाग के म्यूजियम सहित महाविद्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने अधिकारियों को महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने छात्रावास की मेस में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को मिल रही अन्य सुविधाओं को परखा। उन्होंने छात्रों से सीधे बातचीत कर भोजन एवं आवासीय व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं व सुझाव भी सुने।


प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से विशेष रूप से रैगिंग को लेकर सवाल किए गए, ताकि परिसर में सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. अरुण सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और संकाय सदस्य मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें