स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

अल्मोड़ा के छानी गांव में ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

अल्मोड़ा के छानी गांव में ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
  • घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर एवं ग्रामीण इलाकों में लोग लेपॉर्ड के साये में जीने को मजबूर हैं। अल्मोड़ा शहर में मोहल्लों में आये दिन तेदुओं की दस्तक दिखाई देने लगी है। वहीं अल्मोड़ा के बाड़ेछीना क्षेत्र के छानी गांव में बुधवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दीवान सिंह के हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल दीवान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दीवान सिंह अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झाड़ी में छिपे तेंदुए ने पीछे से अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाए और घायल हो गए। उनके हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग की टीम ने घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। वन विभाग के रेंजर मोहन नाम आर्य ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास जल्द ही पिंजड़ा लगाया जाएगा, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसे पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने और गांव के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुर्जुगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें