मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत 

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। बंथरा इलाके में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। फिलहाल परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। फिलहाल परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने मृतक के शव को उनके सुपुर्द कर दिया है। उन्नाव के सोहरामऊ थाना अंतर्गत लालपुर गांव निवासी अवधेश उर्फ बब्लू (40) बंथरा के भौकापुर स्थित एक प्लाई कंपनी में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह घर से कंपनी काम पर गया था। तभी दोपहर करीब 11 बजे कंपनी में उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई।

इस पर कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को सूचना देने के साथ अवधेश को आनन-फानन बंथरा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। लेकिन सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचते ही चिकित्सकों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से उसका पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। फिलहाल मृतक के परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी गीता के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि अवधेश शराब का आदी था और पिछले कई महीनो से उसका लीवर की बीमारी का इलाज चल रहा था।