एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में सहायक पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनकर‌ निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील अधिकारियो के थाना दिवस में ना पहुंचने से राजस्व से जुड़ी शिकायते लेकर आये फरियादियी मायूष दिखे। मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसीपी आरके सिंह से पहली शिकायत मोहनलालगंज नगर पंचायत के वार्ड न० दो के दर्जनो निवासियों ने करते हुए बताया कि गोसाईगंज मार्ग पर मीट की दुकाने चलाने वाले दुकानदार बकरे व मुर्गे काटने के बाद उनके बचे अवशेषो व खराब मीट को अतरौली-बक्खाखेड़ा सड़क किनारे फेक देते है जिससे उठने वाली तेज दुर्गंध से उक्त रास्ते से निकलना दूभर हो जाता है ओर भीषण गर्मी में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ रहा है।

निवासियो ने बताया कि मीट दुकानदारो को क ई-बार खुले में अवशेष व खराब मांस डालने से मना भी किया गया लेकिन उसके बाद भी नही मान रहे है। एसीपी ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये इंस्पेक्टर को तत्काल दुकानदारो को खुले में‌ अवशेष फेके जाने से मना करने व ना मानने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये। दूसरी शिकायत सुशील कुमार ने करते हुये बताया उनकी कृषि योग्य जमीन मोहनलालगंज के अतरौली गांव में है प्रापर्टी डीलर सुशील उपाध्याय बिना एलडीए से नक्शा पास कराये प्लाटिंग कर रहे है उक्त प्रापर्टी डीलर ने मेरी जमीन के कुछ भाग पर कब्जा कर प्लाटिंग कर मेरे खेत का रकबा कम करने के साथ ही सरकारी तालाब की कुछ जमीन अपनी प्लाटिंग में मिला ली है।

एसीपी ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम‌ को मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये।तीसरी शिकायत लवकुश‌ निवासी सन्ताखेड़ा मजरा सुल्सामऊ ने करते हुये बताया उनकी ग्राम पंचायत में स्थित सरकारी नाले की जमीन पर लगे दो दर्जन हरे पेड़ो पर ठेकेदार ने आरा चलाकर काट लिया। उक्त पेड़ो को अपना बताकर राजन व धीरू ने ठेकेदार को बेचकर कटवाया है। एसीपी ने वनविभाग के अधिकारियो को मौके पर जाकर जांच कराकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *