स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले कृपाशंकर सिंह, जौनपुर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले कृपाशंकर सिंह, जौनपुर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए

जौनपुर/नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जनपद जौनपुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेल एवं जनसुविधा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर व्याप्त विभिन्न दुर्व्यवस्थाओं की ओर रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जौनपुर सिटी स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने सलखापुर में फोरलेन निर्माण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से फोरलेन पर स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक अंडरपास बनवाने की मांग की। कृपाशंकर सिंह ने वंदे भारत एक्सप्रेस के जौनपुर में ठहराव की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि जिले के लोगों को आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिल सके। इसके अलावा जफराबाद जंक्शन पर ट्रेनों की धुलाई (वॉशिंग लाइन) हेतु आवश्यक रेलवे सुविधा विकसित किए जाने की भी मांग रखी।

रेल मंत्री से हुई इस मुलाकात में जौनपुर के रेल ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कृपाशंकर सिंह ने उम्मीद जताई कि इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी, जिससे जनपद जौनपुर के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें