पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में लोक निर्माण विभाग के खण्ड स्तरीय डिप्लोमा इंजिनियर्स इकाई के द्वारा राजीव गौड़ अपर सहायक अभियंता काशीपुर के साथ 6 सितंबर को बाजपुर लेवडा पुल के पास प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में राजेश कुमार पूर्व विधायक प्रत्याशी और उनके साथियों द्वारा सहायक अभियंता राजीव गौड के साथ मारपीट कर मुंह पर कीचड़ पोतकर अत्यधिक निन्दनीय दुर्व्यवहार किया गया, इसी को लेकर खटीमा लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजिनियर्स ने उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, इस दौरान खटीमा के डिप्लोमा इंजिनियर्स ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान प्रेम प्रकाश तिवारी सहायक अभियंता, संतोष कुमार सहायकअभियंता, गिरीश भट्ट सहायक अभियंता, पीयूष शर्मा अपर सहायक अभियंता, ललित बिष्ट अपर सहायक अभियंता, गिरीश लोहनी अपर सहायक अभियंता, आदर्श अपर सहायक अभियंता, ईश्वर जोशी अपर सहायक अभियंता, हरीश कुमार अपर सहायक अभियंता, योगेश अपर सहायक अभियंता, विमल भट्ट अपर सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।
खटीमा लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजिनियर्स ने अपर सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पत्र
पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में लोक निर्माण विभाग के खण्ड स्तरीय डिप्लोमा इंजिनियर्स इकाई के द्वारा राजीव गौड़ अपर सहायक अभियंता काशीपुर के साथ 6 सितंबर को बाजपुर लेवडा पुल के पास प्रशासनिक अधिकारियों की…