मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
ऊधम सिंह नगर

मझोला बिज्टी मार्ग पर बाघ की चहलकदमी, वाहनों की आवाजाही थमी, ग्रामीणों में फैली दहशत

पायनियर समाचार सेवा। ​खटीमा। मझोला बिज्टी मार्ग पर देर रात ग्राम सुनपहर के समीप एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है। बाघ की प्रत्यक्ष आमद के चलते इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मझोला बिज्टी मार्ग पर बाघ की चहलकदमी, वाहनों की आवाजाही थमी, ग्रामीणों में फैली दहशत

पायनियर समाचार सेवा। ​खटीमा। मझोला बिज्टी मार्ग पर देर रात ग्राम सुनपहर के समीप एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है। बाघ की प्रत्यक्ष आमद के चलते इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ​मिली रविवार देर रात को मझोला बिज्टी मार्ग पर अचानक बाघ को देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आवाजाही वाले मार्ग पर बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से गुजरने वाले वाहन चालकों ने आगे बढ़ने से डरने लगे जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
वहीं ​इलाके के किसानों, पशुपालकों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले राहगीरों का कहना है।इस व्यस्त मार्ग पर बाघ की लगातार चहल कदमी बने रहने से बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।जिससे के चलते सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लोगों का अकेले इस रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। ​और स्थानीय ग्रामीणों में रोष के साथ-साथ भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तुरंत मौके पर गश्त बढ़ाई जाए और बाघ को सुरक्षित जंगल के भीतर खदेड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। ​समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।वन क्षेत्र अधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विभागीय कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।