स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

श्रावस्ती। भिनगा- जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव, जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता आदि की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसके अलावा बैठक में बीज वितरण, उर्वरक व अन्य कृषि निवेशों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की गई।


इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बीज वितरण एवं उर्वरक उपलब्धता वितरण से संबंधित जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा धान क्रय केंद्र की स्थिति एवं तैयारी के बारे में साथ साथ फार्मर रजिस्ट्री द्वारा उर्वरक तथा धान क्रय के लिए आधार एवं फार्मर रजिस्ट्री नम्बर द्वारा किया जायेगा, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं समाधान के सम्बन्ध में महोदया द्वारा सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित शिकायतों को एक सप्ताह में बैठक कराकर निस्तारित करते हुए अवगत किया जाय।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें