स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

कृषि विवि के निखिल को देश में चौथा व विक्रम को दसवां स्थान

कृषि विवि के निखिल को देश में चौथा व विक्रम को दसवां स्थान

  • आईसीएआर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता, कुलपति ने दी बधाई एवं शुभकमनाएं

पायनियर संवाददाता। अयोध्या

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2026 (एआईईईए) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पशुपालन संकाय में विश्वविद्यालय के छात्र निखिल मौर्या ने देशभर में चौथा तथा विक्रम बिसेन ने 10वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

कुलपति ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर की इस परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करना विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक क्षमता का प्रमाण है। इस सफलता के बाद इन छात्रों को देशभर के उच्च शिक्षण एवं शोध संस्थानों में परास्नातक शिक्षा के लिए प्रवेश के साथ-साथ विद्यार्थियों को नियमानुसार फेलोशिप का लाभ भी मिल सकेगा। निखिल मौर्या और विक्रम बिसेन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा स्वयं की मेहनत और लगन को दिया। इस मौके पर अधिष्ठाता डा. नमिता जोशी, लीगल सेल प्रभारी डा. रुद्र प्रताप सिंह, डीएसडब्ल्यू डा. डी. नियोगी, निदेशक प्लेसमेंट सेल डा. सत्यव्रत सिंह, सह अधिष्ठाता डा. जे.पी. सिंह मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें