स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

  • कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

पायनियर संवाददाता।जौनपुर

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जौनपुर के जिला प्रभारी आदरणीय श्री शंकर गिरी जी के साथ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में संगठन की भूमिका, चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला प्रभारी शंकर गिरी ने शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने चुनावी तैयारियों को गंभीरता से आगे बढ़ाने तथा संगठन के सभी स्तरों पर प्रभावी संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास महत्वपूर्ण होते हैं। शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क और संवाद को मजबूत बनाने के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन भी आवश्यक है।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने भी बैठक में उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करना और आगामी रणनीति को प्रभावी बनाना रहा। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयासों से चुनावी गतिविधियों को गति देने और संगठन की भूमिका को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुए यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। बैठक में चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा के माध्यम से आगामी तैयारियों को बेहतर बनाने की दिशा में विचार साझा किए गए। इस दौरान एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंस सुनील यादव पियूष गुप्ता सरवन सिंह ओम प्रकाश स मौर्य बृजेश यादव समेत आदि रहे|

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें