स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्ताररक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तार

जहानाबाद थाने में खुला मिशन शक्ति कक्ष, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता

जहानाबाद थाने में खुला मिशन शक्ति कक्ष, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और संभ्रांत व्यक्तियों को किया सम्मानित

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को थाना जहानाबाद में मिशन शक्ति कक्ष का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने वाली महिलाओं के साथ क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के साथ उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और आवश्यकतानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव, क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल, थाना जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें