स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

मलिहाबाद मंडी के पास अचानक सामने आया जानवर, अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा

ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मलिहाबाद में मजदूरी कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। नजर नगर स्थित विशिष्ट नवीन मंडी के पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार युवक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ई-रिक्शा और उसके चालक की तलाश कर रही है। 

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जमुलिया गांव निवासी गुड्डू (39) मंगलवार शाम मलिहाबाद में ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नजर नगर स्थित विशिष्ट नवीन मंडी के पास अचानक एक अज्ञात जानवर ई-रिक्शा के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गुड्डू उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गुड्डू को तत्काल सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 गुड्डू परिवार का भरण-पोषण करने के लिए इधर-उधर ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुदामा, आठ वर्षीय बेटे अनिकेत और 14 वर्षीय बेटी वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें