स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल : राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल : राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। राजकुमार इंटर कॉलेज, आलमबाग में आयोजित वार्षिक महोत्सव ‘वर्चुओफेस्ट 5.0’ का शुभारंभ शुक्रवार को अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। इस दौरान लखनऊ के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में सेंट थॉमस स्कूल और मेजबान राजकुमार इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई जबकि एसआर ग्लोबल स्कूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और आपसी विश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। वहीं विद्यालयों में ऐसे खेल आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सेंट थॉमस स्कूल ने एसआर ग्लोबल स्कूल को लगातार दो सेटों में 15-8, 15-7 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में राजकुमार इंटर कॉलेज ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-9 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इसके बाद खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में एसआर ग्लोबल स्कूल ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-5 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। अब वॉलीबाल प्रतियोगिता का सबसे बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल के बीच शनिवार को खेला जाएगा।

इसी के साथ महोत्सव के पहले दिन फेस पेंटिंग, शास्त्रीय गायन, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आर शिक्षा समूह के उपाध्यक्ष राघव रतन बक्शी, बीना पुरवार, राजकुमार अकादमी के प्रधानाचार्य अनूप राज तथा राजकुमार इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या लखबीर चावला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें