स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

बी पी त्रिपाठी, बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में जनपदीय पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 1 अक्टूबर को इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के थानों की पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम के द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर के संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग/पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन, अवैध घुसपैठ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती गई।

संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें